जेबकतरा!

ओ तेरी.. ये क्या, पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते-करते सीधे माही की तुलना जेबकतरे से कर दी। बता दें कि धोनी को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है। इस लिस्ट में शामिल होने वाले दिग्गजों की लिस्ट में अब उनका नाम जुड़ गया है। आईसीसी ने सोमवार को इस बात की घोषणा की। क्रिकेट जगत में अब सभी माही की तारीफ कर रहे हैं। इस कड़ी मे रवि शास्त्री ने भी धोनी की तारीफ करते हुए उनकी तुलना जेबकतरे से कर दी। हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके हाथ जेबकतरे से भी तेज हैं। बता दें कि धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में एक ऐसे बल्लेबाज के रूप में कदम रखा जो छक्के मारने में माहिर थे। उन्हें २००७ में पहले वर्ल्ड टी-२० से पहले भारत का कप्तान बनाया गया, जिसे टीम ने जीतकर धोनी के कप्तानी के सफर की शुरुआत की।

अन्य समाचार