मुख्यपृष्ठग्लैमर‘प्लीज नफरत फैलाना बंद करें’

‘प्लीज नफरत फैलाना बंद करें’

उर्वशी रौतेला इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल एक एआई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल २०२६ में अपने ग्लैमरस लुक से सुर्खियां बटोरने वाली उर्वशी ने अब कलाकारों की तुलना करने वाली इस तस्वीर पर नाराजगी जाहिर की है। वायरल एआई फोटो में कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्टारडम की तुलना की गई थी। तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन को सबसे ऊपर, प्रियंका चोपड़ा को सिंहासन पर और दीपिका पादुकोण व माधुरी दीक्षित को उनके पास दिखाया गया था। वहीं आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान और उर्वशी रौतेला को घुटनों के बल बैठे हुए दिखाया गया। इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए उर्वशी ने कहा कि हर कलाकार का अपना संघर्ष, मेहनत और पहचान होती है। उन्होंने फैंस से अपील की कि कलाकारों की तुलना कर नफरत फैलाने के बजाय उनकी प्रतिभा और सफलता का सम्मान करें। मेरी हाथ जोड़कर विनती है, प्लीज इस तरह की नफरत को फैलाना बंद करें।

अन्य समाचार