मुख्यपृष्ठस्तंभहरियाली का संकल्प !

हरियाली का संकल्प !

-गढ़चिरौली में 200 ग्रामीण महिलाओं को मिला रोजगार

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में “हरियाली का संकल्प प्रकृति और प्रगति के साथ” नामक एक पर्यावरण एवं आजीविका आधारित पहल शुरू की गई है। यह परियोजना Surjagad Ispat Pvt. Ltd.
और MIAM Charitable Trust के संयुक्त प्रयास से संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देना है।
इस पहल के अंतर्गत लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में एक विशाल पौधशाला (नर्सरी) विकसित की गई है, जिसकी क्षमता लगभग 5 लाख पौधों की है। यह परियोजना एक ओर जहां हरित क्षेत्र बढ़ाने और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय समुदायों के लिए सतत आजीविका का माध्यम भी बन रही है।
रोजगार और कौशल विकास
इस नर्सरी के माध्यम से क्षेत्र की लगभग 200 ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। रोजगार के साथ-साथ महिलाओं को पौधशाला प्रबंधन और पौध उत्पादन से संबंधित विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिनमें शामिल हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास के साथ आय का स्थायी स्रोत भी मिल रहा है। MIAM Charitable Trust की स्थापना वर्ष 2020 में नीतू जोशी द्वारा की गई थी। यह संस्था ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य सेवाओं, रोजगार सृजन और सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य करती है, विशेष रूप से आदिवासी और पिछड़े क्षेत्रों में। संस्था की संस्थापक नीतू जोशी के अनुसार, मेरे जीवन का उद्देश्य लोगों और पशुओं की सेवा करना है।

अन्य समाचार