मुख्यपृष्ठनए समाचारपुलिस खोजती रह गई, नेता ने कर ली मुलाकात ... फरार निदा...

पुलिस खोजती रह गई, नेता ने कर ली मुलाकात … फरार निदा से मिलकर लौटे इम्तियाज जलील!

जलील का चौंकाने वाला दावा बोले, ‘दुनिया खिलाफ हो, फिर भी साथ खड़ा रहूंगा’
सामना संवाददाता / मुंबई
पुलिस की तमाम कोशिशों और दावों के बावजूद फरार निदा खान अब तक गिरफ्त से बाहर है, लेकिन इसी बीच इम्तियाज जलील का उसे लेकर किया गया दावा पूरे मामले को और ज्यादा विवादों में घेरता नजर आ रहा है। एक तरफ पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है तो दूसरी ओर जलील खुलेआम यह कह रहे हैं कि वे न सिर्फ निदा खान से मिलकर आए हैं, बल्कि हर हाल में उसके साथ खड़े रहने का वादा भी कर चुके हैं। इस बयान ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि यह भी संकेत दिया है कि आखिर फरार आरोपी तक पहुंच कौन और वैâसे बना रहा है। अब इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यप्रणाली, जांच की गंभीरता और सिस्टम की विश्वसनीयता को कटघरे में ला खड़ा किया है।
बता दें कि नासिक स्थित बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी में हिंदू महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के प्रयास के मामले में संदिग्ध आरोपी निदा खान केस दर्ज होने के बाद से फरार है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक उसे पकड़ नहीं पाई हैं। ऐसे में एमआईएम नेता इम्तियाज जलील ने उसे समर्थन दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि वे निदा खान से मिल चुके हैं। इस दावे के बाद पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस बीच फरार आरोपी निदा खान ने नासिक रोड कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया है। उसके आवेदन पर सोमवार को सुनवाई पूरी हो चुकी है। अदालत ने अपना पैâसला सुरक्षित रख लिया है। ऐसे में उसकी गिरफ्तारी का खतरा अभी भी बना हुआ है। इस मामले में जिन ८ संदिग्धों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उनमें निदा खान भी शामिल है।
मुंबई में किया खुलासा
जलील ने कहा कि निदा किसी की बेटी है, किसी की पत्नी है, किसी की बहन है। बिना उसकी बात सुने उस पर तरह-तरह के आरोप लगाए गए। किसी ने उसकी तरफदारी नहीं की, सब चुप बैठे रहे। लेकिन मैं गया, उससे मिला। उसके तनाव में जी रहे माता-पिता से मिला। उन्हें इस बात का डर है कि पुलिस कभी भी आकर उनकी बेटी को ले जाएगी, जिससे उन्हें नींद नहीं आती। ऐसे समय में मैंने उन्हें भरोसा दिया कि चाहे पूरी दुनिया उसके खिलाफ हो जाए, मैं पूरी ताकत से उसके साथ खड़ा रहूंगा।

मुख्य आरोपी अब भी फरार
नासिक की टीसीएस कंपनी में महिला कर्मचारियों के यौन शोषण, धार्मिक भावनाएं आहत करने और धर्मांतरण के प्रयास के मामले में आसिफ अंसारी, शफी शेख, रजा मेमन, तौसिफ अत्तार, शाहरुख कुरैशी, दानिश शेख समेत कंपनी की पुणे स्थित एचआर हेड अश्विनी चैनानी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि प्रोसेस एसोसिएट निदा खान अब भी फरार है।

अन्य समाचार