मुख्यपृष्ठअपराधपुलिस ने अपहर्ता को पकड़कर नाबालिग लड़की को छुड़ाया

पुलिस ने अपहर्ता को पकड़कर नाबालिग लड़की को छुड़ाया

राजेश सरकार

प्रयागराज। यमुनानगर जोन के औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी सोनू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। आरोपी यमुनानगर मेजा के हुल्का गांव का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को करछना रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल, महिला उपनिरीक्षक कुसुमलता, महिला कांस्टेबल बिंदू पाल और कांस्टेबल पवन मिश्रा शामिल रहे। बताया जा रहा है कि यह घटना 9-10 मार्च की है, जब आरोपी नाबालिग लड़की को लेकर फरार होने की फिराक में था। पुलिस की सक्रियता से समय रहते आरोपी को पकड़ लिया गया और लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

अन्य समाचार