रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
वृक्षारोपण एवं उसके संवर्धन में हमेशा प्रयत्नशील रहने वाली मुंबई की सामाजिक संस्था प्रभूनयन फाउंडेशन ने धूप व गर्मी में पानी के लिए तरस रहे पशु-पक्षियों के लिए एक अनूठी योजना शुरू किया है।। प्रभू नयन फाउंडेशन के चेयरमैन नितिन मवानी ने बताया कि इंसान को तो कहीं भी पीने का पानी मिल जाता है, लेकिन जो मूक प्राणी पशु पक्षी है। जिनकी हम भाषा नहीं समझ सकते। वे पानी पीने कहां जाएं। इसलिए हमारी संस्था की ओर से मुंबई, नाशिक तथा इगतपुरी में पशु पक्षियोंके लिए अब तक 100 से अधिक जगह प्याऊ की व्यवस्था की जा चुकी है। हमारी संस्था के सदस्य ऐसे लोगों का चयन कर उन्हें मिट्टी के बर्तन उपलब्ध करा रहें हैं, जो पशु-पक्षी प्रेमी हैं। उन्हें संस्था की ओर से मिट्टी के बड़े कटोरे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जहां आकर पशु-पक्षी आराम से पानी पी सकें। पहले ऐसी जगह का चयन किया जाता है, जहां किसी पेड़ की छाया हो। उसके नीचे मिट्टी के बड़े कटोरे में पानी भर कर रख दिया जाता है, जहां पक्षी आकर पानी पीते हैं। संस्था के प्रेसिडेंट आनंद मवानी बताते हैं कि हमारे इस सेवा अभियान में मांडसी प्रापर्टी डेवलपमेंट के राजेश मदान, साई सहाय समिति के अध्यक्ष राजू देवलेकर सहित अब तक 100 से अधिक परिवार इस पक्षी प्याऊ सेवा में शामिल होकर पक्षियों को ठंडा पानी पिला कर प्रकृति की मदद कर रहे हैं।
