मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिप्रेम रावत ने जे.के. रोलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा ...बनाया नया गिनीज ऑफ...

प्रेम रावत ने जे.के. रोलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा …बनाया नया गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत में ‘एक से अधिक लेखकों द्वारा पुस्तक वाचन’ में
सबसे बड़ी दर्शक संख्या
सामना संवाददाता / मुंबई
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में १,३३,२३४ लोगों ने भाग लिया, जो अब तक के सबसे ब़़ड़े ‘एक से अधिक लेखक पुस्तक वाचन’ का आयोजन बन गया। इस कार्यक्रम ने वर्ष २००० में बनाए गए जे.के. रोलिंग और कनाडा के दो लेखकों के २०,२६४ लोगों के रिकॉर्ड को लगभग १,१३,००० के अंतर से तोड़ दिया। यह कार्यक्रम राज विद्या केंद्र द्वारा आयोजित किया गया था।
रावत के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की शानदार उपलब्धियां
प्रेम रावत इससे पहले भी दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। वर्ष २०२३ में उन्होंने ‘एक लेखक पुस्तक वाचन’ में १,१४,७०४ लोगों की उपस्थिति और सबसे बड़े व्याख्यान में ३,७५,६०३ लोगों की भागीदारी का रिकॉर्ड बनाया था। २०२५ में उनके नेतृत्व में एक और नया रिकॉर्ड बना, जिसने उनकी लोकप्रियता और प्रेरणादायक संदेश की शक्ति को साबित किया। इस ऐतिहासिक आयोजन के अवसर पर राज विद्या केंद्र और वर्ड्स ऑफ पीस ग्लोबल के प्रवक्ता लोहित शर्मा ने प्रेम रावत की काफी प्रशंसा की।
प्रेम और विपुल प्रेरणादायक व्यक्तित्व
प्रेम रावत, जो न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखक हैं, पिछले कई दशकों से शांति, खुशी और आत्म-जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। उनके व्याख्यान १०० से अधिक देशों में आयोजित किए जाते हैं और उनकी पुस्तकें दुनिया भर में चर्चित हैं। उनकी नई पुस्तक ‘श्वास: जीवन के प्रति जागरूक हों’ को पैन मैकमिलन और हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित किया गया है। वहीं विपुल रिखी, जो एक प्रसिद्ध कवि, गायक और अनुवादक हैं, पिछले कई वर्षों से भक्ति और सूफी कवियों की मौखिक परंपराओं से जुड़े रहे हैं। उनकी पुस्तक ‘ड्रंक ऑन लव’, जो कबीर की रचनाओं की व्याख्या करती है, हाल ही में हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित की गई।
प्रेम रावत और विपुल रिखी का
ऐतिहासिक पुस्तक वाचन
प्रेम रावत ने अपनी नई पुस्तक ‘श्वास: जीवन के प्रति जागरूक हों’ के अंश पढ़कर सुनाए। वहीं, प्रसिद्ध कवि और लेखक विपुल रिखी ने अपनी पुस्तक ‘ड्रंक ऑन लव’ कबीर की रचनाओं की काव्यात्मक व्याख्या’ से अंश पेश किए।

अन्य समाचार