मुख्यपृष्ठसमाचारईरान पर भीषण हमले की तैयारी!

ईरान पर भीषण हमले की तैयारी!

-अमेरिकी सेना के जवानों की छुट्टियां रद्द

एजेंसी / वाशिंगटन

-दोबारा हमले के खिलाफ यूएई, सऊदी व कतर
उधर, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान के खिलाफ दोबारा युद्ध शुरू करने से रोकने के लिए अब संयुक्त अरब अमीरात भी सऊदी अरब और कतर के साथ खुलकर सामने आ गया है। खाड़ी देशों के नेताओं ने ट्रंप को चेतावनी दी है कि ईरान पर फिर से सैन्य कार्रवाई पूरे खाड़ी क्षेत्र को अस्थिर कर सकती है और तेल-गैस आधारित अर्थव्यवस्थाओं को भारी नुकसान पहुंचा सकती है।

-ट्रंप के करीबी सलाहकार डैन स्केविनो ने सोशल मीडिया पर बी-२ स्टील्थ बॉम्बर्स का वीडियो शेयर किया। पिछली बार भी ऐसा वीडियो पोस्ट होने के अगले दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया था।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ईरान पर नए सैन्य हमलों की तैयारी में जुटा है। हालांकि बातचीत का रास्ता अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है, लेकिन व्हाइट हाउस और पेंटागन में तेज हलचल ने बड़े सैन्य एक्शन की आशंका बढ़ा दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, कल ट्रंप ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ व्हाइट हाउस में अहम बैठक की। बैठक में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सीआईए डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ और चीफ ऑफ स्टाफ सूजी वाइल्स समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी सेना के कुछ जवानों की मेमोरियल डे छुट्टियां तक रद्द कर दी गई हैं। विदेशों में तैनात अमेरिकी सैन्य ठिकानों के लिए रिकॉल रोस्टर अपडेट किए जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी अपने सभी निजी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। वे न्यू जर्सी स्थित बेडमिंस्टर गोल्फ क्लब जाने वाले थे, लेकिन अचानक योजना बदलकर वॉशिंगटन लौट आए। उन्होंने अपने बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर की शादी में शामिल होने का कार्यक्रम भी वैंâसिल कर दिया।

अन्य समाचार