मुख्यपृष्ठनए समाचारवाराणसी में श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह के खिलाफ...

वाराणसी में श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बृजेश सिंह के खिलाफ प्रदर्शन

उमेश गुप्ता / वाराणसी

कचहरी परिसर में मंगलवार को पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह (अरुण) के विरोध का मामला सामने आया। हिंदू संगठन से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में नारेबाजी करते हुए उनका विरोध किया और जिलाधिकारी कार्यालय की ओर मार्च किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “त्राहिमाम, माफिया से धर्म बचाओ” जैसे नारे लगाए। विरोध कर रहे लोगों का आरोप था कि धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के संचालन में पारदर्शिता और जनभावनाओं का सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को भी रखा।
गौरतलब है कि वाराणसी के प्रसिद्ध रथयात्रा मेले तथा अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी (अध्यक्ष) पूर्व एमएलसी बृजेश कुमार सिंह (अरुण) हैं। इसी को लेकर पिछले कुछ समय से विभिन्न संगठनों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।

अन्य समाचार