आईपीएल २०२६ के आखिरी लीग मुकाबले में ईडन गार्डन्स का मैदान बल्लेबाजों के धमाकेदार प्रदर्शन का गवाह बना। टूर्नामेंट के ७०वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली वैâपिटल्स आमने-सामने थे, लेकिन मुकाबले के बीच केएल राहुल की विस्फोटक बल्लेबाजी ने पूरी महफिल लूट ली। राहुल ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर अपनाते हुए केकेआर के गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने सिर्फ २५ गेंदों में अपना ताबड़तोड़ अर्धशतक पूरा कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। राहुल ने महज ३० गेंदों में ६० रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें ५ शानदार चौके और ४ लंबे छक्के शामिल रहे। उनकी इस तेजतर्रार बल्लेबाजी ने दिल्ली वैâपिटल्स की पारी को मजबूती दी और ईडन गार्डन्स में चौकों-छक्कों की बरसात कर दी। राहुल की इस पारी को सीजन की सबसे प्रभावशाली पारियों में से एक माना जा रहा है।
