रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पति पत्नी और वो २’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान पूरी स्टार कास्ट गिर नेशनल पार्क में जंगल सफारी के लिए पहुंची थी। इसी दौरान रकुल प्रीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वे सफारी जीप के पास घूमती दिखाई दीं। इस वीडियो के वायरल होते ही एक्ट्रेस की ट्रोलिंग शुरू हो गई और लोगों में बहस छिड़ गई कि आखिर उन्हें प्रतिबंधित क्षेत्र में गाड़ी से उतरने की अनुमति वैâसे मिली। बढ़ते विवाद के बाद नेशनल पार्क प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो पार्क के एंट्री गेट के बाहर शूट किया गया था, न कि किसी रेस्ट्रिक्टेड एरिया के अंदर। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन नहीं हुआ है।
