बीसीसीआई ने हर साल की तरह इस बार भी सालाना अवॉर्ड्स २०२६ का आयोजन किया, जिसमें पिछले सीजन के सबसे सफल खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में कोलकाता नाइट राइडर्स के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भी बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू (मेन) का अवॉर्ड मिला। हालांकि, हर्षित घुटने की चोट के कारण बैसाखी के सहारे चलते नजर आए, जिससे सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। चोट टी२० वर्ल्ड कप २०२६ से पहले साउथ अप्रâीका के खिलाफ वार्म-अप मैच में लगी थी, जिसके कारण उन्हें भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह मोहम्मद सिराज को शामिल किया गया। ९ फरवरी २०२६ को मुंबई में उनकी सफल सर्जरी हुई थी, लेकिन रिकवरी में २-३ महीने लगेंगे। इस वजह से आईपीएल २०२६ में उनकी फिटनेस समय पर नहीं होगी। यह केकेआर के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि हर्षित पिछले सीजन में टीम के डेथ ओवर्स के अहम गेंदबाज और २०२४ में चैंपियनशिप में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है।
