मुख्यपृष्ठअपराधविक्रोली में मासूम से दिंरदगी...महायुति राज में बेटियां असुरक्षित!

विक्रोली में मासूम से दिंरदगी…महायुति राज में बेटियां असुरक्षित!

-चारकोप मेट्रो डिपो में महिला इंजीनियर से छेड़छाड़

-मुंबई की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

सामना संवाददाता / मुंबई

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में महिलाओं और नाबालिग बच्चियों की सुरक्षा एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में सामने आई दो शर्मनाक घटनाओं ने महायुति सरकार की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
पहली घटना विक्रोली के पार्क साइट इलाके की है, जहां एक बेकरी मालिक पर १३ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि आरोपी बच्ची को खाने-पीने का लालच देकर उसके साथ लगातार अत्याचार करता रहा। इतना ही नहीं, उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। मामले का भंडाफोड़ तब हुआ, जब मेडिकल जांच में नाबालिग के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। घटना सामने आते ही इलाके में आक्रोश पैâल गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना चारकोप मेट्रो डिपो की है, जहां एक महिला इंजीनियर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वरिष्ठ सुरक्षा प्रबंधक ने नौकरी पक्की करने का लालच देकर महिला के साथ अश्लील हरकत की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुंबई में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ सख्त कानून बनाना काफी नहीं, बल्कि उनका सख्ती से पालन और समाज में जागरूकता बढ़ाना भी उतना ही जरूरी है, तभी महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाई जा सकेगी।

अन्य समाचार