बॉलीवुड की नई पीढ़ी के स्टार किड्स अक्सर अपनी फिल्मों और सोशल मीडिया की वजह से चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला विवाद से जुड़ा है। राशा थडानी सोशल मीडिया पर तब ट्रेंड करने लगीं, जब रेडिट पर कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हुए। इन स्क्रीनशॉट्स में दावा किया गया कि राशा एक ऐसे इंस्टाग्राम अकाउंट को फॉलो कर रही हैं, जो कथित तौर पर अहान पांडे और अनीत पड्डा के खिलाफ नेगेटिव और हेटफुल कंटेंट पोस्ट करता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या यह सिर्फ एक सामान्य फॉलो है या इसके पीछे कोई संदेश है। कुछ यूजर्स ने इसे ऑनलाइन बुलीइंग से जोड़ दिया, जबकि कई लोगों ने कहा कि इसे जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है। अब तक राशा, अहान और अनीत किसी ने भी इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
