मुख्यपृष्ठसमाचारआईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा मंजूर

आईएएस अभिषेक सिंह का इस्तीफा मंजूर

सामना संवाददाता / जौनपुर

उत्तर प्रदेश शासन ने केंद्र शासन की अनुमति मिलने पर वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्त) मांगने वाले जिलाधिकारी अभिषेक सिंह का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया है। जनपद जौनपुर के मूल निवासी अभिषेक सिंह ने पिछले वर्ष के अक्टूबर महीने में वीआरएस लेने का आवेदन किया था। बताते चलें कि अभिषेक सिंह जौनपुर सदर सीट से भाजपा से चुनाव लड़ना चाहते हैं और पिछले कुछ महीनों से जिले में सक्रिय भी हैं। इतना ही नहीं जौनपुर संसदीय क्षेत्र में जन सम्पर्क अभियान भी चला रहे हैं। जौनपुर की जनता को भगवान श्रीराम के मुफ्त में दर्शन करवा रहे हैं तो ड्रोन से किसानों की फसलों पर जैविक खाद का छिड़काव भी करवा कर किसानों को लाभ पहुंचा रहे हैं।

अन्य समाचार