हिमांशु राज
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ चर्चा का केंद्र बनी हुई है। रितेश देशमुख द्वारा अभिनीत, निर्देशित, निर्मित और लिखित यह भव्य ऐतिहासिक महाकाव्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत को जीवंत करता है। 25 वर्षों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रितेश हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी मजबूत फैन बेस के लिए जाने जाते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने मराठी में कोई फ्लॉप फिल्म नहीं दी। ‘वेड’, ‘मौली’ और ‘लाई भारी’ जैसी व्यावसायिक हिट्स के बाद अब वे अपने सपनों का ऐतिहासिक स्पेक्टेकल लेकर आ रहे हैं।
फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, गौरी खान और रितेश विलासराव देशमुख जैसे दिग्गज कलाकार हैं। कुछ हफ्ते पहले रिलीज हुए टीजर को दर्शकों ने खूब सराहा। मराठी सिनेमा की सबसे बड़ी पैन-इंडिया फिल्म के रूप में प्रचारित ‘राजा शिवाजी’ वैश्विक स्तर की भव्यता, जोरदार एक्शन, समृद्ध विश्व-निर्माण और तकनीकी उत्कृष्टता के लिए सराही जा रही है। अजय-अतुल का संगीत इसकी ऐतिहासिक भव्यता को और मजबूत बनाता है।
रितेश ने हमेशा महत्वपूर्ण परियोजनाओं का चयन किया है। ‘वेड’ ने 73 करोड़ और ‘लाई भारी’ ने 33 करोड़ कमाए। ‘राजा शिवाजी’ से वे भव्य मनोरंजन और गहन कहानी का संतुलन साधते हुए व्यापक दर्शकों तक पहुंचेंगे। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और ज्योति देशपांडे व गेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित यह फिल्म 1 मई 2026 को मराठी व हिंदी में विश्वव्यापी रिलीज होगी। भारत के गौरवशाली इतिहास को पैमाने, आत्मा और स्पेक्टेकल से सजाएगी।
