सामना संवाददाता / मुंबई
रेल मजदूर यूनियन (आरएमयू) के मुंबई मंडल के प्रदीप पांडेय ने अपने साथ अन्य पदाधिकारियों के साथ माटुंगा वर्कशॉप में (डिप्यूटी सीएमई) उप मुख्य यांत्रिक अभियंता मनोज भावसार से औपचारिक मुलाकात कर उन्हे बधाई दी व उन्हें सम्मानित भी किया। इस दौरान डिविडनल सिक्रेटरी संदीप प्रसाद, दिनेश पर्डे आदि लोगों ने उनसे अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की।
