मुख्यपृष्ठनए समाचारमहाराष्ट्र में नहीं रुक रहे सड़क हादसे, हर दिन हो रही हैं...

महाराष्ट्र में नहीं रुक रहे सड़क हादसे, हर दिन हो रही हैं ९५ घटनाएं! लोगों की लापरवाही बन रही है मुख्य वजह 

सामना संवाददाता / मुंबई
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सरकार भले ही करोड़ों रुपए बर्बाद कर रही है, लेकिन इसका असर अप्रभावी दिख रहा है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष २०२३ में प्रदेश में ३४ हजार ११४ दुर्घटनाएं हुई हैं। पिछले वर्ष की तुलना में ७३१ दुर्घटनाएं बढ़ी हैं।  इस बीच दुर्घटनाएं बढ़ी हैं लेकिन  पीड़ितों की संख्या में कमी आई है।
राज्य परिवहन विभाग के आंकड़ों ने राज्य में हो रहे हादसों की हकीकत को उजागर किया है। साल २०२२ में प्रदेश में ३३ हजार ३८३ दुर्घटनाएं हुईं थीं। इसमें १५ हजार २२४ लोग मारे गये थे। पिछले साल ३४ हजार ११४ हादसों में १५ हजार ९ लोगों की जान गई है। आंकड़ों से पता चलता है कि दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की संख्या में २१५ की कमी आई है। यानी हादसों में भले ही वृद्धि हुई हो लेकिन पीड़ितों की संख्या में कमी आई है।
मुंबई में दुर्घटनाएं हुईं कम
अगर मुंबई की बात करें तो शहर और उपनगरों में पिछले साल १,८९५ दुर्घटनाओं में ३७१ लोगों की मौत हुई। लेकिन पिछले साल ही १,४७३ दुर्घटनाएं दर्ज की गईं, जिनमें २८३ लोगों की जान चली गई।
सड़क सुरक्षा अभियान शुरू
राज्य परिवहन विभाग ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आज से सड़क सुरक्षा अभियान शुरू किया है और इसकी शुरुआत मुंबई से हुई है। यह अभियान एक महीने तक चलेगा।  वाहन मालिकों के बीच जन जागरूकता पैदा की जाएगी।  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
मुंबई में सड़क हादसा, ३ की मौत 
परेल ब्रिज पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, बाइक पर एक युवक और दो युवतियां यानी कुल तीन लोग सवार होकर ब्रिज से गुजर रहे थे। तभी अचानक बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा कर एक डंपर से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद तीनों घायलों को केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। डंपर ड्राइवर ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर हादसे की जानकारी दी।

अन्य समाचार