सुनील ओसवाल / ठाणे
उल्हासनगर के वैंâप-५ इलाके में गुरुवार रात उस वक्त सनसनी पैâल गई, जब बदमाशों ने बीच चौराहे पर एक परिवार पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में अफरा तफरी और दहशत का माहौल बन गया। मृतकों की पहचान अनिल हरकेश चौहान (२२) और अमन हरकेश चौहान (१७) के रूप में हुई है। वहीं अर्जुन सुरजबली चौहान (२६) गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। घटना गुरुवार रात करीब ८ बजे वैâलाश कॉलोनी चौक पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ८ से १० बदमाश अचानक वहां पहुंचे और चौहान परिवार से विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही सेकंड में बदमाशों ने पिस्टल निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिग्ां की। अनिल और अमन चौहान गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अर्जुन चौहान को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
