सोम प्रकाश / मुंबई
अपने दिलचस्प शीर्षक की घोषणा के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के बाद, Star Plus ने आखिरकार अपने बहुप्रतीक्षित नए शो ‘सैराब’ की प्रसारण तिथि का ऐलान कर दिया है। यह शो 2 जून 2026 से हर सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे प्रसारित होगा। ‘सैराब’ दर्शकों को भावनाओं से भरी एक नई कहानी से रूबरू कराएगा, जिसमें रिश्तों की उलझनें, दिल को छू लेने वाले एहसास और दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी।
‘सैराब’ के पहले ऐलान के बाद से ही दर्शक बेसब्री से जानना चाहते थे कि स्टार प्लस इस बार उनके लिए क्या नया लेकर आ रहा है। हालांकि, शो की कहानी और किरदारों से जुड़ी कई अहम जानकारियां अभी भी राज़ रखी गई हैं, लेकिन केवल इसकी प्रसारण तिथि के खुलासे ने ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है।
हर पीढ़ी के दर्शकों के दिलों को छू लेने वाली कहानियां प्रस्तुत करने के लिए पहचाना जाने वाला स्टार प्लस अब ‘सैराब’ के जरिए दर्शकों को एक नई और भावनात्मक दुनिया से रूबरू कराने जा रहा है। अब जब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, तो दर्शक 2 जून से ‘सैराब’ की इस खास दुनिया का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो जाएं।
आप सभी जरूर देखें ‘सैराब’, 2 जून 2026 से हर सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर और जीओ होट्सस्टार पर।
