मुख्यपृष्ठसमाचारमानवता की मिसाल बने साजिद सुपारीवाला

मानवता की मिसाल बने साजिद सुपारीवाला

सामना संवाददाता / बांद्रा

रोजाना वितरित करते हैं १,००० भोजन के पैकेट

बांद्रा के गरीब नगर क्षेत्र में इंसानियत और समाजसेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल देखने को मिल रही है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) शिव वाहतुक सेना के उपाध्यक्ष तथा शिव आरोग्य विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष साजिद कास्सम सुपारीवाला पिछले १० दिनों से लगातार जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट और पीने का पानी वितरित कर रहे हैं। उनका यह सेवा अभियान आगामी ६ जून तक जारी रहेगा।
इस अभियान के तहत प्रतिदिन लगभग ८०० से १,००० भोजन पैकेट और पानी की बोतलें गरीबों, मजदूरों, बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाई जा रही हैं। भीषण गर्मी और आर्थिक कठिनाइयों के दौर में यह सेवा कार्य सैकड़ों परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहा है। गरीब नगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के चेहरों पर इस पहल ने उम्मीद और खुशी की नई मुस्कान ला दी है।
साजिद कास्सम सुपारीवाला ने कहा कि ‘कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए, यही हमारी कोशिश है। शिव आरोग्य विकास फाउंडेशन हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहेगा।’ उन्होंने बताया कि संस्था केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सहायता के क्षेत्र में भी लगातार कार्य करती रहेगी।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस सेवा अभियान में एमजेडएम केयर फाउंडेशन सहित कई अन्य सामाजिक संस्थाओं और एनजीओ का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है, जिसके माध्यम से बड़ी संख्या में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाई जा रही है।

अन्य समाचार