सामना संवाददाता / मुंबई
महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज बोरीवली-पूर्व स्थित कार्यालय में लोकप्रिय पोर्टल न्यूज़ नवभारत दर्पण के संचालक पत्रकार अविनाश पांडे का सम्मान किया गया। संस्था के चेयरमैन डॉ. किशोर सिंह ने शॉल और स्मृति चिन्ह से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव पत्रकार शिवपूजन पांडे, उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, विधि सलाहकार एड. प्रशांत परदेसी, पूरव गांधी और रामलिंगम उपस्थित रहे। डॉ. किशोर सिंह ने अविनाश पांडे के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी।
