मुख्यपृष्ठग्लैमर‘सनातन धर्म बहुत प्रिय है’

‘सनातन धर्म बहुत प्रिय है’

जैकलीन फर्नांडिस रविवार को काशी पहुंचीं और अपने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ अपनी मां की अस्थियां गंगा में विधि-विधान के साथ विसर्जित कीं। जैकलीन ने कहा कि उन्हें सनातन धर्म बहुत प्रिय है और गंगा में अस्थि विसर्जन करना उनकी मां को श्रद्धांजलि देने का एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक निर्णय है। जैकलीन की यह यात्रा पूरी तरह प्राइवेट रही। वह करीब डेढ़ घंटे तक वाराणसी में रुकीं। उन्होंने ताज होटल से सीधे मणिकर्णिका घाट का रुख किया और अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कपड़े से ढंक रखा, ताकि आम श्रद्धालुओं की तरह पूजा-अर्चना कर सकें। जैकलीन अपने पिता के साथ नाव से गंगा के बीच पहुंचीं और काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने मां की अस्थियों का विसर्जन किया। यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य विकास पांडेय के मार्गदर्शन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। अनुष्ठान के तुरंत बाद जैकलीन मुंबई लौट गईं।

अन्य समाचार