मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिसंजय उपाध्याय को मिली जौनपुर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष की कमान

संजय उपाध्याय को मिली जौनपुर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष की कमान

सामना संवाददाता / जौनपुर

देश के अग्रणी ब्राह्मण समाज संगठन अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष “ब्राह्मण रत्न” पं. कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय एवं राष्ट्रीय संरक्षक पं. अनिल प्रताप त्रिपाठी ने जौनपुर के ब्राह्मण सेवक पं. संजय उपाध्याय को जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए जौनपुर ब्राह्मण समाज की कमान सौंपी।
राष्ट्रीय संरक्षक पं. अनिल प्रताप त्रिपाठी ने पं. संजय उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि जौनपुर जिले के प्रत्येक ब्राह्मण परिवार को अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन परिवार से जोड़ने की बड़ी जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए संगठन को और मजबूत बनाना होगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष “ब्राह्मण रत्न” पं. कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने जिला अध्यक्ष पं. संजय उपाध्याय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पं. संजय उपाध्याय साहसी और धैर्यवान व्यक्तित्व के धनी हैं, जिसका लाभ संगठन और ब्राह्मण समाज को अवश्य मिलेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान-भारत संगठन परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा।
पूर्वांचल प्रभारी पं. शशिकांत तिवारी ने बधाई देते हुए कहा कि जौनपुर जिले के ब्राह्मण समाज को एक शक्तिशाली एवं युवा जनप्रिय ब्राह्मण सेवक मिला है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी असहाय ब्राह्मण को आवश्यकता पड़ेगी, तब यह ब्राह्मण सेवक उसके दरवाजे पर खड़ा मिलेगा।
प्रदेश प्रभारी महिला संघ पं. कंचन तिवारी ने भी अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा पं. धर्मेंद्र पाण्डेय (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), पं. आशीष तिवारी (महासचिव, उत्तर प्रदेश), पं. अजय पाण्डेय (संगठन मंत्री, उत्तर प्रदेश), पं. विजय दुबे (सचिव, उत्तर प्रदेश), पं. अर्चना मिश्रा (संयोजक, उत्तर प्रदेश), पं. रानी शुक्ला (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश) और पं. संगीता तिवारी (महासचिव, उत्तर प्रदेश) सहित कई लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अन्य समाचार