मुख्यपृष्ठनए समाचारसेक्सी साइट से `सटरडे नाइट' का भंडाफोड़ ...टारगेट पर होते थे हाईप्रोफाइल...

सेक्सी साइट से `सटरडे नाइट’ का भंडाफोड़ …टारगेट पर होते थे हाईप्रोफाइल लोग

-साकीनाका पुलिस ने १० लोगों को किया गिरफ्तार
सामना संवाददाता / मुंबई
मुंबई में सटरडे नाइट स्वैâम का खतरनाक खेल खेला जा रहा है। अलग-अलग इलाकों के हाईप्रोफाइल लोगों को सटरडे नाइट जोखिम भरा साबित हो रहा है। इस रात उन्हें मार डालने की धमकी, ब्लैकमेलिंग और अजीब तरीके से लूटा जा रहा है। अब तक दर्जनों रईसजादे बुरी तरह फंस गए हैं। ताज्जुब की बात यह है कि किसी ने भी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटाई। वजह यह है कि वे ब्लैकमेलिंग का बुरी तरह शिकार हो चुके रहते थे। पुलिस के लिए सिरदर्द बनी सटरडे नाइट स्वैâम का आखिरकार खुलासा हुआ और गिरोह के १० लोगों को पकड़ा गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुंदर लड़कियों का एक गिरोह डेटिंग ऐप पर सक्रिय था। २० से २५ साल की खूबसूरत लड़कियां अपना प्रोफाइल और सेक्सी अंदाज में तस्वीरें भी अपलोड कर देती थीं। इन लड़कियों का टारगेट हाईप्रोफाइल के लोग होते थे। शुरुआत मामूली चेटिंग होने के बाद बात सेक्सी बातों तक पहुंच जाती थी। कामुक अंदाज में वह सामने वाले शख्स को रिझाती थी। इसके बाद अगला कदम होता था मिलने का। मिलने की रात होती थी सटरडे नाइट। लड़कियां इसी रात मिलने का समय तय करती थीं और शुरू होता था इनका खतरनाक खेल। ३० साल के कॉर्पोरेट जगत के शख्स ने ग्लैमरस और सुंदर लड़की को राइट स्वाइप किया, जिसकी प्रोफाइल सभी सही लग रही थी। कुछ दिनों तक चैट करने के बाद बात अश्लील बातों तक पहुंच गई। शख्स जब लड़की के जाल में फंस गया तो लड़की ने उसे शनिवार रात अंधेरा-पूर्व के एक बार और रेस्टोरेंट में डिनर के लिए बुलाया। लड़की ने मेन्यू उठाया और इम्पोर्टेड टकीला, सुशी प्लेटर्स और दूसरी टेस्टी डिशेज ऑर्डर की। शराब भी मंगाई गई, जब बिल चुकाने का समय आया, तो लड़की वॉशरूम गई। काफी समय बीत जाने के बावजूद वह वापस नहीं आई। जब बिल आया, तो वह आदमी हैरान रह गया। बिल कुल ४०,००० का था। इससे पहले कि वह कुछ कर पाता, रेस्टोरेंट के स्टाफ और बाउंसरों ने उस पर तुरंत पैसे देने का दबाव डाला। जब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो उसने साकीनाका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई।
होटल मैनेजर, बाउंसर और लड़की मिलकर करते थे खेल
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल मैनेजर, बाउंसर और लड़की को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि वह शिकायतकर्ता अकेला शिकार नहीं था। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी लड़कियों ने कई पुरुषों को डेटिंग ऐप्स के जरिए लूटने का काम किया है। कई मामलों में १५,००० से ४०,००० तक के बिलों का भुगतान करने के लिए धमकाया गया था। पुलिस ने बताया कि दर्जनों हाईप्रोफाइल लोग सटरडे नाइट स्वैâम में फंसे, लेकिन बदनामी के डर से किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम में औरतें, रेस्टोरेंट स्टाफ और बाउंसर शामिल थे। जबरन बिल का भुगतान करवाने के बाद आधा हिस्सा लड़की का होता था और बाकी के पैसे रेस्टोरेंट स्टाफ और बाउंसर आपस में बांट लेते थे।

अन्य समाचार