मुख्यपृष्ठग्लैमर‘जोर से सॉरी बोलो'

‘जोर से सॉरी बोलो’

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का गुस्सा अब शांत होता नजर आ रहा है। हाल ही में मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर पैपराजी पर भड़कने के बाद भाईजान ने सोशल मीडिया पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किए थे, जिससे उनकी नाराजगी साफ झलक रही थी। हालांकि, अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बदला हुआ अंदाज देखने को मिला। सलमान बीती रात फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, जहां उन्होंने पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज दिए। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने उनसे माफी मांगी और कहा, ‘भाईजान कल के लिए सॉरी, हम आपको प्यार करते हैं।’ तभी रितेश देशमुख भी वहां पहुंचे और दोनों ने गले मिलकर शानदार पोज दिए। माहौल को हल्का करते हुए सलमान ने मजाक में कहा, ‘जोर से बोलो, तुम लोगों की आवाज नहीं आ रही,’ जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

अन्य समाचार