मुख्यपृष्ठग्लैमरतीसरे की तलाश@४०!

तीसरे की तलाश@४०!

भोजपुरी फिल्मों से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। कलर्स के सबसे चर्चित धारावाहिक `उतरन’ से घर-घर तक पहुंचने वाली एक्ट्रेस आज टीवी जगत की हाई पेड एक्ट्रेसस में से एक हैं। अपने बोल्ड एंड बोल्डनेस से तो रश्मि ने बॉलीवुड के `भाईजान’ यानी सलमान खान को भी कायल कर दिया था, जब वे बिग बॉस सीजन १३ में आई थीं। ऑन कैमरा वे हमेशा हंसते-मुस्कुराते ही नजर आती हैं। लेकिन अक्सर ये देखा गया है कि मुस्कुराते चेहरे के पीछे कई गहरे गम भी छिपे होते हैं। रश्मि की जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए। २५ साल की उम्र में शादी और फिर ४ साल बाद एक्ट्रेस का तलाक हो गया। इसके बाद जब बिग बॉस में उनका रिश्ता अरहान खान के साथ सामने आया, तो कहानी में नया ट्विस्ट आ गया, लेकिन यहां भी दिल टूटने से एक्ट्रेस बच नहीं पाईं। शो में ही अरहान की सच्चाई सामने आई और रश्मि को बड़ा झटका लगा और इसी के साथ ही दोनों की राहें हमेशा-हमेशा के लिए जुदा हो गईं। पहले पति और दूसरे बॉयफ्रेंड से धोखा खाने के बाद अब रश्मि को फिर प्यार की तलाश है। रश्मि ने दूसरी शादी को लेकर जो कहा है, वो हर किसी का ध्यान खींच रहा है। एक्ट्रेस का कहना है कि अगर सही इंसान उनकी जिंदगी में आता है, तो वो दोबारा शादी के लिए तैयार हैं।

अन्य समाचार