मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिवरिष्ठ समाजसेवी डीडी सालवी का निधन

वरिष्ठ समाजसेवी डीडी सालवी का निधन

सामना संवाददाता / मुंबई

गोरेगांव-पूर्व स्थित गोकुलधाम के रहिवासी और विभिन्न सामाजिक क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता रहे डीडी सालवी का शनिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से सामाजिक, राजनीतिक और श्रमिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

डी.डी. सालवी गोकुलधाम फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष, सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल के कोषाध्यक्ष और कांग्रेस से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता थे। इसके साथ ही वह राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में भी लंबे समय तक सक्रिय रहे।

उनके निधन की खबर मिलते ही राष्ट्रीय मिल मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने उनके निवास स्थान पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। सालवी का गोकुलधाम पतसंस्था समेत कोकण क्षेत्र की कई सामाजिक संस्थाओं से भी गहरा जुड़ाव रहा।

सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण इलाके में उनकी विशेष पहचान थी। उनकी अंतिम यात्रा में राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग शामिल हुए। डी.डी. सालवी का अंतिम संस्कार गोरेगांव-पूर्व स्थित श्मशानभूमि में किया गया।

अन्य समाचार

12वीं फेल