मुख्यपृष्ठनए समाचारतरबूज कांड में सनसनीखेज खुलासा ... हरे रंग के हो गए थे...

तरबूज कांड में सनसनीखेज खुलासा … हरे रंग के हो गए थे किडनी, दिमाग, आंत और दिल!

– परिवार ने खाया खतरनाक जहर
– डॉक्टरों ने जताई हत्या की आशंका
सामना संवाददाता / मुंबई
तरबूज खाने से पायधुनी इलाके में अब्दुल्ला परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी। अब इस मामले को लेकर चौंकाने वाली नई जानकारी सामने आई है, जिसने पुलिस के शक को बढ़ा दिया है। शुरुआती जांच में तरबूज खाने के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब डॉक्टरों ने जहर दिए जाने की आशंका जताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि सभी मृतकों के शरीर के कई प्रमुख अंगों का रंग हरा हो गया था।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी मृतकों के दिमाग, दिल और आंतों का रंग हरा हो गया था। विशेषज्ञों के अनुसार, यह स्थिति आम फूड पॉइजनिंग से काफी अलग है। यह तभी संभव है, जब पूरे परिवार ने एक साथ जहर खा लिया हो या फिर बड़ी प्लानिंग के साथ किसी ने उनकी हत्या को अंजाम दिया हो!

पायधुनी कांड में नया खुलासा
अब्दुल्ला के शरीर में
मिली ‘मॉर्फीन’!

तरबूज खाने से पायधुनी इलाके में अब्दुल्ला परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी। अब जो शुरुआती जांच रिपोर्ट आई है, उससे पता चलता है कि उनके शरीर में बड़ी मात्रा में जहर मौजूद था।
डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि चारों की मौत जहर दिए जाने से हो सकती है। डॉक्टरों का मानना है कि जब एक ही समय पर कई अंगों में इस तरह के बदलाव देखे जाते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि शरीर में कोई जहरीला पदार्थ पैâल गया है। इन नए खुलासों ने चारों लोगों की मौत को लेकर पुलिस के शक को और गहरा कर दिया है। इसके अलावा, अब्दुल्ला के शरीर में ‘मॉर्फीन’ के अंश भी मिले हैं। यह एक शक्तिशाली दर्दनिवारक दवा है जो गंभीर किस्म की सर्जरी के बाद दिया जाता है।
पुलिस को शक है कि कहीं ये साजिश के तहत हत्या तो नहीं की गई, जिसे फूड पॉइजनिंग की तरह दिखाने की कोशिश की गई हो। इसके अलावा, पुलिस ने परिवार के मुखिया अब्दुल्ला डोकाडिया के कारोबारी लेन-देन और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की भी जांच शुरू कर दी है।
अब्दुल्ला डोकाडिया एक मामले में गवाह थे। २०१९ में डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन में एक अपराध दर्ज किया गया था। एक महिला ने जोगेश्वरी में रहने वाले एक रियल एस्टेट डेवलपर को पैसे दिए थे। तब डेवलपर ने पैसे लेने के लिए अब्दुल्ला को भेजा था, लेकिन बाद में डेवलपर पैसे लौटाने में नाकाम रहा। २०१९ में, महिला ने इस मामले को लेकर डी.एन. नगर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में अब्दुल्ला गवाह थे और उनकी गवाही को काफी अहम माना जा रहा था। इस मामले की सुनवाई जल्द ही होनी तय थी, लेकिन उससे पहले ही अब्दुल्ला और उनके परिवार को लोगों की अचानक हुई मौत ने मामले में शक को और गहरा दिया है।

अन्य समाचार