मुख्यपृष्ठनए समाचारशर्मनाक... फॉरेस्ट अफसरों का `अमानवीय' फोटोशूट, तड़पता रहा ग्रामीण, रोती रही पत्नी,...

शर्मनाक… फॉरेस्ट अफसरों का `अमानवीय’ फोटोशूट, तड़पता रहा ग्रामीण, रोती रही पत्नी, रु. १,००० देकर खिंचवाई फोटो!

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से वन विभाग संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। यहां भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को वन विभाग के लोग १,००० रुपए देकर फोटो कराते नजर आए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक तरफ दर्द से कराहता घायल और उसकी रोती हुई पत्नी नजर आ रही है, जबकि दूसरी तरफ वन विभाग की टीम ५००-५०० के दो नोट देती दिख रही है।
जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के सड़क परसूली वन परिक्षेत्र में कोचई मुड़ा गांव का राम यादव महुआ बीनने गया था। इस दौरान उस पर खूंखार भालू ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया। भालू ने राम का सिर, चेहरा और हाथ को बुरी तरह नोच डाला। इसके बाद भालू घने जंगल में निकल गया।
भालू के हमले से ज्यादा दर्दनाक निकली सिस्टम की बेरुखी
टीम घायल और गांव वालों के साथ जिला अस्पताल पहुंची थी। हालांकि, अस्पताल पहुंचते ही वन विभाग की टीम ने प्राथमिक घायल को बेहतर इलाज करवाने की जगह अपने प्रचार-प्रसार पर टिकी थी। विभाग ने मौका मिलते ही फौरी राहत के नाम पर महज १ हजार रुपए घायल की पत्नी को थमा दिए।

अन्य समाचार