-बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश
-महिलाओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से टोल वसूली से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। आरोप है कि एक टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने अवैध तरीके से टोल वसूलने के लिए महिला शौचालय में ही सीसीटीवी वैâमरा लगा दिया था। बताया जा रहा है कि इस वैâमरे के जरिए सर्विस रोड से गुजरने वाले वाहनों के फास्टैग को स्वैâन कर उनके खातों से टोल टैक्स काटा जा रहा था। जैसे ही इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, इलाके में लोगों के बीच नाराजगी और आक्रोश फैल गया।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला बागपत के बालैनी टोल प्लाजा से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया कि टोल प्लाजा के पास बने महिला टॉयलेट में सीसीटीवी वैâमरा लगाया गया था। आरोप है कि वैâमरे की दिशा ऐसी रखी गई थी कि वहां से सड़क पर गुजरने वाले वाहनों के फास्टटैग को स्वैâन किया जा सके। कहा जा रहा है कि सर्विस रोड का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों से भी इसी तरीके से टोल टैक्स वसूला जा रहा था, जबकि सामान्य तौर पर यह रास्ता टोल से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक टोल प्लाजा से बचने के लिए पास की सर्विस रोड से निकलते हैं। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया कि टोल कर्मचारियों ने इसी रास्ते से गुजरने वाले वाहनों से भी टोल वसूलने के लिए यह तरीका अपनाया। मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला शौचालय में लगाए गए सीसीटीवी वैâमरे को हटवा दिया।
महिलाओं की निजता को लेकर उठे सवाल
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। कई लोगों ने इसे न केवल अवैध वसूली का मामला बताया बल्कि महिलाओं की निजता का गंभीर उल्लंघन भी माना। महिला शौचालय में सीसीटीवी वैâमरा लगाए जाने को लेकर स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
