मुख्यपृष्ठग्लैमरबीमारी में भी करती रहीं शूटिंग

बीमारी में भी करती रहीं शूटिंग

फिल्म हाउसफुल को रिलीज हुए १६ साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अभिनेत्री लारा दत्ता ने शूटिंग से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका पादुकोण मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनकी हालत इतनी खराब थी कि उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी और तेज बुखार के बावजूद उन्हें दवाइयों के सहारे रहना पड़ रहा था। इसके बावजूद दीपिका ने अपने काम के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाई और तय शेड्यूल के अनुसार सेट पर पहुंचती रहीं। लारा के अनुसार, वह बेहद कमजोर और थकी हुई दिखती थीं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। लारा ने दीपिका की प्रोफेशनल सोच और समर्पण की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी कठिन स्थिति में भी काम करना आसान नहीं होता। यह उनके मजबूत इरादे और काम के प्रति ईमानदारी को दर्शाता है।

अन्य समाचार