मुख्यपृष्ठग्लैमर‘अच्छी नहीं दिखतीं...’

‘अच्छी नहीं दिखतीं…’

अदा शर्मा आज बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं, लेकिन उनका शुरुआती सफर आसान नहीं था। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले अदा ने कई ऑडिशन दिए, जहां उन्हें बार-बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। कई लोगों ने उनसे कहा कि वह अच्छी नहीं दिखतीं। खासतौर पर उनके घुंघराले बाल और मोटी आइब्रो को लेकर उन्हें काफी बातें सुननी पड़ीं। हालांकि, अदा ने इन आलोचनाओं को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया। उन्होंने खुद पर भरोसा रखा और लगातार मेहनत करती रहीं। साल २००८ में उन्होंने १९२० से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया और वह रातोंरात चर्चा में आ गर्इं। इसके बाद अदा ने हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। अदा का मानना है कि अगर कलाकार रोल में फिट बैठता है, तो उसका लुक मायने नहीं रखता।

अन्य समाचार