मुख्यपृष्ठनए समाचारप्रेमी से गई थी मिलने, हो गई शिकार

प्रेमी से गई थी मिलने, हो गई शिकार

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शादी २०२४ में गोपालगंज में हुई थी। शादी से पहले उसका एक युवक से प्रेम संबंध था। वह उसी से लव मैरिज करना चाहती थी। दोनों करीब पांच सालों से एक-दूसरे के संपर्क में थे, लेकिन परिवार की असहमति के कारण महिला की शादी कहीं और कर दी गई। शादी के बाद महिला अपने पुराने प्रेमी के संपर्क में रही। २०२५ में उसका पति मजदूरी के लिए विदेश चला गया। घर में उसकी नाबालिग ननद और बुजुर्ग ससुर रहते थे। इस दौरान महिला और उसके प्रेमी के बीच मुलाकातों का सिलसिला फिर शुरू हो गया। पुलिस के मुताबिक, दोनों अक्सर देर रात घर के लोगों के सो जाने के बाद मिला करते थे। कभी-कभी बाजार जाने के बहाने भी उनकी मुलाकात होती थी। हालांकि, महिला के पति को इस संबंध की कोई जानकारी नहीं थी।
ननद को धमका कर छोड़ा,
महिला को अगवा कर ले गए
घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित ननद को धमकाते हुए कहा कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसकी भाभी की हत्या कर दी जाएगी। डर के कारण वह चुपचाप घर लौट आई और किसी को कुछ नहीं बताया। वहीं आरोपी महिला को अपने साथ दियारा इलाके में ले गए, जहां एक सुनसान जगह पर मौजूद एक झोपड़ी में उसे बंधक बनाकर रखा गया।
तीन दिनों तक महिला के साथ दुष्कर्म
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महिला को तीन दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ लगातार सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। इस दौरान महिला को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं दिया गया। उधर, घर नहीं लौटने पर महिला के ससुर को चिंता हुई। उन्होंने पहले दिन ही थाने में जाकर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी थी, लेकिन असली घटना का खुलासा नहीं हो पाया था।

आधी रात को मिलने गई, रास्ते में हो गई वारदात
पुलिस जांच में सामने आया है कि २२ अप्रैल की रात करीब ८.३० बजे महिला अपनी नाबालिग ननद को साथ लेकर घर से करीब १०० मीटर दूर एक बगीचे में अपने प्रेमी से मिलने गई थी। उसी समय गांव के ६ युवक वहां कुछ दूरी पर पहले से मौजूद थे। उन्होंने महिला और उसके प्रेमी को अकेले में देखा और मौका पाकर वहां पहुंच गए। आरोपियों ने सबसे पहले महिला के प्रेमी के साथ मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद उन्होंने नाबालिग लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने महिला और नाबालिग का करवाया मेडिकल।

अन्य समाचार