मुख्यपृष्ठग्लैमरजल्द बनेंगी ‘दुल्हनिया’

जल्द बनेंगी ‘दुल्हनिया’

हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार, वे लंबे समय से रचित सिंह को डेट कर रही हैं और अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल ने अमेरिका में गुपचुप सगाई भी कर ली है और फिलहाल शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हुमा और रचित साल २०२६ के अंत तक शादी कर सकते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अक्टूबर के आखिर या नवंबर में शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तैयारियों की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। हुमा कुरैशी की शादी को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वे एक सादगी भरी और निजी समारोह चाहती हैं, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हों। इसके बाद इंडस्ट्री के लोगों के लिए एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जा सकता है। दोनों के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई थी जब उन्हें फिल्म ‘थामा’ की स्क्रीनिंग और सोनाक्षी सिन्हा की शादी में साथ देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की खबरें तेज हो गईं।

अन्य समाचार