– वह भी निकला खरात का भक्त
– महिला को ले गया था भोंदू के पास
-कासारवडवली पुलिस में मामला दर्ज
सामना संवाददाता / मुंबई
महाराष्ट्र में कथित ढोंगी बाबा और उसके नेटवर्क से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नासिक के तथाकथित बाबा अशोक खरात के काले कारनामों का दायरा अब उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उनके गृह क्षेत्र ठाणे में भी पैâलने का दावा किया जा रहा है। इस मामले में ठाणे मनपा का एक विवादित अधिकारी खरात का पक्का भक्त निकला। उसके ऊपर एक महिला को खरात के पास भेजने और दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है।
भोंदू ने की ठाणे की महिला पर अघोरी क्रिया!
उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के एक करीबी अफसर पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उसे अशोक खरात का भक्त बताया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, शिंदे का करीबी महेश अहेर कथित रूप से अशोक खरात का भक्त है और उसने मनपा की एक महिला कर्मचारी को बाबा के संपर्क में लाया था। महिला को खरात के कार्यालय में ले जाया गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध तथाकथित ‘अघोरी क्रियाएं’ की गर्इं।
आरोप है कि उस पर धार्मिक आस्था और ‘दैवीय शक्तियों’ के नाम पर मानसिक दबाव बनाया गया और उसे जबरन एक विशेष पत्थर पहनने के लिए कहा गया।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उसके मुताबिक, महेश अहेर ने उसे ठंडे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और उसके बाद उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, इस दौरान वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। इसी ब्लैकमेल के जरिए बार-बार उसका शोषण किए जाने का आरोप है। इस मामले में कासारवडवली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।
