आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी पाने वाली एक्ट्रेस आयशा खान इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस गाने में उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया था। इसके बाद आयशा को कपिल शर्मा की मूवी ‘किस किसको प्यार करूं २’ में देखा गया था। इसी बीच अब खबर है कि, आयशा के हाथ एक बड़ी फिल्म लगी है, जिसमें वो अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। दरअसल, साल २००६ में आई डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म ‘भागम भाग’ का सीक्वल ‘भागम भाग २’ आने वाला है, जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी डायरेक्टर राज शांडिल्य को दी गई है। यही वो फिल्म है जिसमें अक्षय कुमार के साथ आयशा खान स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। आयशा और अक्षय के अलावा इस मूवी का हिस्सा एक्ट्रेस मीनाक्षी चौधरी भी हैं। रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म में आयशा खान को एक बेहद अहम रोल के लिए कास्ट किया गया है। हालांकि, इसकी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस मूवी में आयशा की मौजूदगी उनके पैंâस को काफी ज्यादा एक्साइटेड कर रही है। बता दें कि ‘भागम भाग २’ के पहले पार्ट ‘भागम भाग’ में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल और गोविंदा की तिकड़ी दिखी थी और तीनों ने मिलकर कॉमेडी का ऐसा तड़का लगाया था कि, आज भी वो अपनी इस मूवी के लिए जाने जाते हैं।
