रवीन्द्र मिश्रा / मुंबई
भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर माता रमाबाई मार्ग स्थित बुद्धजन पंचायत समिति की शाखा 12 तथा 18 में शिवसैनिकों ने बाबा साहेब आंबेडकर को पुष्प हार अर्पित कर उनकी जयंती मनाई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) कुलाबा विधानसभा के प्रमुख विकास मयकर ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र अभिवादन किया। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष नरेंद्र सालवी, सुनील जाधव, शिवसेना उप विभागप्रमुख वाजीराव मालसुरे, वीना दौंडकर, सुरेखा हाडोले, नम्रता सालवी, कविता जाधव, माधुरी ओव्हाल, अजिंक्य धात्रक, विक्रम धोत्रे, मंगेश आंग्रे, रंजिश जाधव अतीश हातणकर, चंद्रमनि जाधव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
