मुख्यपृष्ठनए समाचारशिवसेना ने विधान परिषद के लिए अंबादास दानवे को बनाया उम्मीदवार!

शिवसेना ने विधान परिषद के लिए अंबादास दानवे को बनाया उम्मीदवार!

आज महाविकास आघाड़ी की ओर से दाखिल करेंगे नामांकन
सामना संवाददाता / मुंबई
विधान परिषद चुनाव के लिए शिवसेनापक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने अंबादास दानवे को उम्मीदवार घोषित किया है। महाविकास आघाड़ी की ओर से दानवे चुनाव मैदान में उतरेंगे और आज गुरुवार सुबह ११ बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
महाविकास आघाड़ी की ओर से एनसीपी और कांग्रेस ने यह मत रखा था कि यह चुनाव शिवसेना को लड़ना चाहिए। दोनों दलों ने आग्रह किया था कि उद्धव ठाकरे स्वयं विधान परिषद जाएं, लेकिन शिवसेना ने पूर्व विपक्ष के नेता अंबादास दानवे को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा सदस्यों द्वारा चुनी जाने वाली विधान परिषद की नौ सीटों के लिए १२ मई को चुनाव होगा। विधानसभा में विधायकों के संख्या बल को देखते हुए महाविकास आघाड़ी को एक सीट और महायुति को आठ सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।
कांग्रेस भी उतार सकती है प्रत्याशी
इस बीच कांग्रेस ने विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार देने को लेकर चर्चा शुरू कर दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात, सचिन सावंत, अतुल लोंढे, नसीम खान और राजेश राठौड़ के नाम चर्चा में हैं। इनमें थोरात को उम्मीदवार बनाए जाने की प्रबल संभावना है।

अन्य समाचार