मुख्यपृष्ठनए समाचारऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए शिवसेना का साइबर सुरक्षा अभियान

ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के लिए शिवसेना का साइबर सुरक्षा अभियान

सामना संवाददाता / मुंबई

ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते साइबर अपराधों को रोकने के लिए मोबाइल और इंटरनेट का उपयोग करनेवाले प्रत्येक व्यक्ति को साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर जागरूक और सक्षम बनना आवश्यक है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शिवसेना ने लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष पहल की है और एक विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है।
शिवसंचार सेना द्वारा आयोजित यह विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर ७ जून को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में शिवसेना नेता, युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
सिखाए जाएंगे उपाय
प्रशिक्षण शिविर में साइबर अपराधों से बचने के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा फिशिंग, हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग और ओटीपी स्वैâम जैसे विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा डिजिटल सुरक्षा बनाए रखने और व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के प्रभावी उपायों के बारे में भी प्रतिभागियों को जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी शिव संचार सेना के अध्यक्ष अखिल चित्रे ने दी।
सभी के लिए प्रशिक्षण शिविर
आयोजकों के अनुसार यह प्रशिक्षण शिविर सभी नागरिकों के लिए खुला है। इच्छुक व्यक्ति शिवसेना भवन में जाकर अथवा व्हॉट्सऐप नंबर +९१ ९६१९३ ३८७३४ पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

अन्य समाचार