मुख्यपृष्ठखेलशिवम दुबे का नया आशियाना

शिवम दुबे का नया आशियाना

शिवम दुबे इन दिनों अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर भी चर्चा में हैं। आईसीसी पुरुष टी२० विश्व कप २०२६ में टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले शिवम ने मुंबई के ओशिवारा इलाके में एक शानदार नया घर खरीदा है। उनका यह घर मशहूर डीएलएच एन्क्लेव बिल्डिंग में है, जहां कपिल शर्मा और मीका सिंह जैसे सितारे भी रहते हैं। प्रॉपर्टी दस्तावेजों के अनुसार शिवम दुबे ने इस बिल्डिंग की १७वीं और १८वीं मंजिल पर दो फ्लैट खरीदे हैं। यह डील पिछले साल जून में पूरी हुई थी, जिसकी कीमत करीब २७.५० करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों अपार्टमेंट्स का कुल क्षेत्रफल लगभग ४,२०० वर्ग फुट है, जबकि ३,८०० वर्ग फुट की बड़ी बालकनी से मैंग्रोव और खाड़ी का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। मैदान पर भी उनकी दमदार बल्लेबाजी ने टीम इंडिया की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

अन्य समाचार