मुख्यपृष्ठअपराधएमपी में शॉकिंग मर्डर... नाबालिग का सिर कुचला... खून पीकर भेजा भी...

एमपी में शॉकिंग मर्डर… नाबालिग का सिर कुचला… खून पीकर भेजा भी खाया!

-दमोह के `नरपिशाच’ की हैवानियत देख सहम उठे लोग

-युवक के सिर पर हथौड़े से किए १५-२० वार

सिरफिरे का वहशीपना कैमरे में कैद

मध्य प्रदेश के दमोह से एक शॉकिंग मर्डर की घटना सामने आई है। यहां के दामोह में एक शख्स ने हथौड़े से सिर कुचलकर नाबालिग को मार डाला। नाबालिग की हत्या करने के बाद आरोपी ने उसके सिर से मांस निकालकर खाया, फिर खून पिया। इसके बाद आरोपी ने अपने चेहरे पर खून भी लगाया। खून पीने और मांस खाने का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक किशोर भाई दूज के लिए अपनी बहन के घर आया था।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान १६ वर्षीय भरत विश्वकर्मा के रूप में हुई है। भरत इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह भाई दूज पर अपनी बहन के पास समन्ना गांव आया था। बहन के घर के सामने पहुंचने से पहले ही आरोपी ने उस पर हथौड़े से हमला कर दिया। आरोपी ने १५-२० बार हथौड़े से वार किया। गंभीर चोट लगने की वजह से भरत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय ग्रामीण भी मौजूद थे लेकिन डर के चलते किसी ने भरत को बचाने की कोशिश नहीं की। आरोपी गुड्डा पटेल ने भरत की हत्या करने के बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने मृतक युवक का मांस खाया और खून पिया। आसपास खड़े लोगों ने उसकी इस हरकत को वैâमरे में वैâद कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हाथ में हथौड़ा लेकर खेतों की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी की हत्या भी कर चुका है आरोपी
एक ग्रामीण ने बताया कि आरोपी गुड्डा पटेल २० साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर चुका है। २ साल पहले ही उसकी सजा पूरी हुई थी। आरोपी अकेला ही गांव में घूमता रहा था।

अन्य समाचार