मुख्यपृष्ठनए समाचारजंगली सूअर समझकर दोस्तों को मारी गोली! ... दो की मौत, छह गिरफ्तार

जंगली सूअर समझकर दोस्तों को मारी गोली! … दो की मौत, छह गिरफ्तार

सामना संवाददाता / पालघर
पालघर में सूअर समझकर एक दोस्त ने दूसरे दोस्तों को गोली मार दी, जिसमें दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना २८ जनवरी की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालघर में ८ दोस्त शिकार के लिए जंगल में गए थे। जंगल में पहुंचने पर दो दोस्त अलग हो गए। इसके बाद एक शिकारी ने अपने ही साथियों को जंगली सूअर समझकर गोलियां चला दीं। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, फिर शिकारियों ने मृतक के शव को जंगल की झाड़ियों में ही छुपा दिया। पालघर में एक गांव से ८ दोस्तों का एक ग्रुप मनोर में बोरशेती वन क्षेत्र में शिकार करने गया था, जहां दो शिकारियों की मौत हो गई। शिकार करने गए साथियों ने ही अपने दो साथियों पर जंगली सूअर समझकर गोली चला दी थी, जिसके बाद एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अन्य समाचार