मुख्यपृष्ठसमाज-संस्कृतिश्री राम धर्म संस्कृति सेवा संस्था की ओर से बदलापुर-पूर्व में श्री...

श्री राम धर्म संस्कृति सेवा संस्था की ओर से बदलापुर-पूर्व में श्री रामचरित मानस पाठ और भंडारे का किया गया आयोजन

 सामना संवाददाता / मुंबई

श्री राम धर्म संस्कृति सेवा संस्था बदलापुर के सानिध्य में जनकल्याण हेतु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की महिमा का बखान करने हेतु भव्य संगीतमय श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन गत दिनों किया गया। जबकि पूर्णाहूति हवन के दौरान भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसका लाभ हज़ारों लोगों ने उठाया। कार्यक्रम आई गांवदेवी श्री माधवेश्वर मंदिर शिरगांव, बदलापुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद की नगराध्यक्षा रुचिता राजेंद्र घोरपडे, कोकण विभाग शिक्षक मतदार संघ के विधायक ज्ञानेश्वर म्हात्रे, वामन म्हात्रे , नगरसेवक प्रफुल्ल मोरे, नगरसेवक प्रवीण राउत, समाजसेवक बाला राउत, समाजसेवक समीर धारवे, समाजसेवक सुनील मेने, नगरसेविका सलोनी पवन पाटील सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक पंडित विजय पाण्डेय (अध्यक्ष) श्री राम धर्म संस्कृति सेवा संस्था और सभी पदाधिकारी और सदस्यों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। अंत में संस्था के अध्यक्ष पंडित विजय पाण्डेय और संस्था के सदस्यों ने सभी सनातनी भक्तों, अतिथियों और ग्रामवासियों का हृदय कंठ से धन्यवाद किया और आने वाले समय में और भी ऐसे ही भव्य-दिव्य सनातन संस्कृति को जगाने का कार्य करेंगे। बता दें कि संस्था की ओर से समय समय पर भागवत कथा, अखंड रामायण और अन्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा हर शनिवार को सुंदरकांड पाठ का निरंतर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

अन्य समाचार

खाट!