मुख्यपृष्ठनए समाचारदादा गुट में फूट का संकेत...अजीत पवार के लिए अभद्र भाषा का...

दादा गुट में फूट का संकेत…अजीत पवार के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग!.. रोहित पवार के दावे के बाद सुनेत्रा पवार के निशाने पर दो नेता

सामना संवाददाता / मुंबई

महाराष्ट्र की राजनीति में दादा गुट को लेकर पिछले कुछ दिनों से नाराजगी और अंदरूनी कलह की चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच राष्ट्रवादी विधायक रोहित पवार ने एक सनसनीखेज दावा कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। रोहित पवार ने दावा किया है कि दादा गुट के दो बड़े नेताओं की एक ऑडियो क्लिप सामने आई है, जिसमें वे उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के बारे में बेहद आपत्तिजनक और निम्न स्तर की भाषा का इस्तेमाल करते सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह ऑडियो क्लिप सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार ने भी सुनी है।
एक कार्यक्रम में बोलते हुए रोहित पवार ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र भेजे जाने से पहले ही एक नेता ने यह ऑडियो क्लिप सुनेत्रा पवार को सुनाई थी। उन्होंने दावा किया कि दादा के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा बेहद आपत्तिजनक थी। इस दावे के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दादा गुट के पूर्व विधायक अमोल मिटकरी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। अमोल मिटकरी ने शुरुआत में इस पूरे मामले को बेबुनियाद बताने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और कथित ऑडियो क्लिप की चर्चाओं में फिलहाल कोई ठोस तथ्य नजर नहीं आता। हालांकि, आगे उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह ऑडियो क्लिप सच साबित हुई और किसी ने दादा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। ।

अन्य समाचार