मुख्यपृष्ठग्लैमर‘४ महीने में नहीं बनते ६ पैक्स एब्स'

‘४ महीने में नहीं बनते ६ पैक्स एब्स’

हाल ही में एक सेशन के दौरान अक्षय कुमार ने अपनी डेली रूटीन और फिटनेस को लेकर खुलकर बातें की। उन्होंने बताया कि ‘लगभग एक से डेढ़ घंटे तक, मैं बस टहलता हूं। कभी मैं सोचता हूं, कभी खुद से बातें करता हूं, कभी म्यूजिक सुनता हूं। मैं हनुमान चालीसा सुनता हूं। मैं यही सब करता हूं। फिर मैं वापस जाता हूं, अपने जिम में जाता हूं, और एक्सरसाइज करना शुरू कर देता हूं।’ अक्षय ने अपने सिक्स पैक एब्स के बारे में भी सचाई साझा की। उन्होंने कहा कि अब उनके पास खुद सिक्स पैक एब्स नहीं है और इसे पाने के लिए सालों की मेहनत लगती है। ४ महीने में सिक्स पैक बनाने के गलत तरीकों से बचना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नेचुरल तरीके अपनाने, संतुलित आहार और नियमित एक्सरसाइज करने की सलाह दी। उनका संदेश फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति सही दृष्टिकोण दिखाता है।

अन्य समाचार