मैदान पर बल्लेबाजों को डराने वाले अर्शदीप सिंह इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एयरपोर्ट पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ उनकी मस्ती भरी कैमिस्ट्री कैमरे में कैद हुई तो सोशल मीडिया पर लोगों ने तुरंत उन्हें ‘जोरू का गुलाम’ कहना शुरू कर दिया। दरअसल, वीडियो में अर्शदीप काफी कूल अंदाज में नजर आए, लेकिन फैंस की नजरें उनकी साथी पर टिक गईं। बस फिर क्या था, इंटरनेट पर गॉसिप का बाजार गर्म हो गया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है जिसमें अर्शदीप सिंह एयरपोर्ट से बाहर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जैसे ही उनकी `फ्रेंड’ समरीन कौर एक डिब्बा गिरा देती हैं, तो अर्शदीप तुरंत झुककर उसे उठाते हैं। कई यूजर्स इसे ग्रीन फ्लैग मान रहे हैं, जबकि कुछ अन्य लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं कोई कह रहा है, ‘भाई प्यार में क्लीन बोल्ड हो गया’ तो कोई मजाक में उन्हें ‘टीम इंडिया का नया रोमियो’ बता रहा है। हालांकि, रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी तरफ से पूरी कहानी तैयार कर ली है।
