मुख्यपृष्ठखेलस्मार्ट सनग्लासेस पर लगा बैन!

स्मार्ट सनग्लासेस पर लगा बैन!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल २०२६ के खत्म होने से पहले एक नया और सख्त नियम जारी किया है। इस नियम के तहत इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों द्वारा स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट ने स्पष्ट किया है कि प्लेयर्स एंड मैच ऑफिशियल्स एरिया में भी इन स्मार्ट सनग्लासेस का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। बोर्ड ने सभी फ्रेंचाइजियों को एडवाइजरी भेजकर इसकी जानकारी दी है। बोर्ड के अनुसार, स्मार्ट सनग्लासेस में मोबाइल डेटा और वाई-फाई के जरिए कॉल, मैसेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और लाइव स्ट्रीमिंग जैसी सुविधाएं होती हैं, जो मैच की सुरक्षा और निष्पक्षता के लिए खतरा बन सकती हैं। अब खिलाड़ियों और स्टाफ को अपने फोन और स्मार्टवॉच के साथ ये सनग्लासेस भी सुरक्षा अधिकारियों को जमा कराने होंगे। नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई और कोड ऑफ कंडक्ट के तहत सजा दी जाएगी।

अन्य समाचार

चांदनी!