मुख्यपृष्ठखेलस्मृति-पलाश का ‘पैचअप’?

स्मृति-पलाश का ‘पैचअप’?

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पिछले साल नवंबर (२०२५) में होने वाली थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, लेकिन अचानक खबर आई कि स्मृति के पिता श्रीनिवासन मंधाना की तबीयत बिगड़ गई है। पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी कुछ दिनों के लिए टल गई। इसके बाद खबर आई कि पलाश को स्मृति को चीट करते रंगे हाथों पकड़ा गया और इसी वजह से शादी रद्द हो गई। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ सामान्य हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पलाश की बहन पलक मुच्छल और उनके पति मिथुन को स्मृति के पिता श्रीनिवासन के साथ देखा गया। वीडियो में पलक ने स्मृति के पिता का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस वीडियो के आने के बाद पैंâस के बीच कयास लगने लगे कि दोनों परिवारों के बीच सब ठीक हो गया है। हालांकि, वीडियो पुराना है या नया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अन्य समाचार