सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा एक बड़ी प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के अनुसार, उन्होंने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना आलीशान अपार्टमेंट किराए पर दे दिया है। यह प्रॉपर्टी ‘८१ ऑरिएट’ टावर में स्थित है, जो शहर के प्रीमियम इलाकों में से एक माना जाता है। यह अपार्टमेंट करीब ४,३५० वर्ग फुट में फैला हुआ है और इसे कुवैत के दूतावास ने किराए पर लिया है। यहां कुवैत के काउंसल जनरल इमाद अब्दुल अजीज अल-खराज अपने परिवार और स्टाफ के साथ रहेंगे। इस डील के तहत हर महीने करीब १६ लाख रुपए का किराया तय हुआ है, यानी सालाना लगभग १.९२ करोड़ रुपए। इसके साथ ही तीन कार पार्किंग और जिम, क्लब हाउस, लाइब्रेरी, योगा स्टूडियो और स्विमिंग पूल जैसी वीआईपी सुविधाएं भी शामिल हैं। लीज ७ जून २०२६ से शुरू होगी।
